फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः पीएम रैली में हवलदार ने सरपंच को टोका तो गुजरा नागवार, मारपीट के बाद फाड़ी वर्दी

Tue, 20 Nov 2018 06:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
pm modi rally - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे भाषण के दौरान दर्शक दीर्घा में एक पुलिसकर्मी का टोकना मुसेदपुर सरपंच को इतना नागवार गुजरा कि उसने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ डाली। 

विज्ञापन

pm modi rally - फोटो : अमर उजाला
भरी सभा में गाली-गलौच के बाद आरोपी सरपंच अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित पुलिसकर्मी आरोपी सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया था। दोपहर करीब 1.13 बजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण शुरू होने के बाद दर्शकदीर्घा में लोग खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे। वहीं नारनौल पुलिस में तैनात हवलदार मंजीत (बेल्ट नंबर 208) की ड्यूटी थी।

pm modi rally - फोटो : अमर उजाला
यहां मुसीदपुर सरपंच अपने साथियों के साथ मोदी-मोदी की नारेबाजी कर रहा था। सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी ने सभी को बैठने का आग्रह किया लेकिन वह नहीं माना इतने में ड्यूटी पर तैनात मंजीत ने सभी को बैठने को कहा तो आरोप है कि सरपंच बैठने की बजाय उसके साथ उलझ गया।

pm modi rally - फोटो : अमर उजाला
उसने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते हुए उसकी वर्दी फाड़कर नेमप्लेट लेकर फरार हो गया। हवलदार के साथ मारपीट होते ही आसपास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

pm modi rally - फोटो : अमर उजाला
पीएम का भाषण खत्म होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला। उन्होंने पुलिसकर्मी से आरोपी सरपंच के खिलाफ शिकायत देने का कहते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें