फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशापुर गांव के नाले पर 25 लोगों ने किया हुआ है कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशापुर गांव के नाले पर 25 लोगों का कब्जा
विज्ञापन

गुरुग्राम। गांव बादशाहपुर स्थित सेक्टर-69 दरबारीपुर रोड पर बिल्डर ने अवैध रूप से दीवार खड़ी कर निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया है। गांव के नाले पर करीब 25 लोगों ने कब्जा किया हुआ है। नगर निगम की ओर से इस संबंध में बिल्डर व अन्य अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं। जमीन से कब्जा नहीं हटाने की स्थिति में निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बादशाहपुर क्षेत्र में करीब 75 मरला एक कनाल जमीन पर एक पुराना ग्रीन बांध होता था। यह जमीन अब नगर निगम के अधीन है। निगम की इस जमीन पर बादशाहपुर ड्रेन के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कर साइकिल ट्रैक और ओपन जिम बनाने की योजना है। बिल्डर के अलावा यहां 25 अन्य स्थानीय लोगों ने कब्जा किया हुआ है। बिल्डर ने निगम की करीब 174 गज जमीन पर कब्जा किया हुआ है। बिल्डर ने यहां अपनी सोसायटी की बाउंड्री और फेंसिंग की हुई है।
विज्ञापन


-----
कब्जाधारियों को निगम की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जल्द यहां कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र यादव, संयुक्त आयुक्त-4, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें