फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में 71077 लोगों की हुई जांच तो 4022 मरीजों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में जुलाई का महीना गुरुग्राम के लिए कई मायनों में खास रहा। जुलाई में पिछले 4 माह की अपेक्षा अब तक की सबसे ज्यादा संख्या में कोविड-19 की जांच हुई तो कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात भी सुधरा। जुलाई में कोरोना के नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या कहीं ज्यादा रही तो मौत का अनुपात भी जून के मुकाबले करीब तीन गुना तक कम हुआ। ये आंकड़े इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि गुरुग्राम जिला अब कोरोना के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जुलाई माह में कुल 71077 लोगों की जांच हुई, जिसमें से 3720 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं इस एक माह में कुल 4022 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर जिंदगी की पटरी पर वापस लौटे। जुलाई में मृतकों का आंकड़ा करीब तीन गुना तक घट गया। जून में कुल 88 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई थी जबकि जुलाई में कोरोना के चलते महज 32 लोगों की ही मौत हुई। वहीं, पिछले एक माह के दौरान अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की सचंख्या में भी कमी आई। 30 जून को अस्पतालों में 461 मरीज भर्ती थे जबकि एक माह बाद 31 जुलाई ाको यह संख्या घटकर सिर्फ 184 रह गई। एक माह पहले जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1289 थी, जबकि अब जिले में महज 961 मरीज ही उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जिले में इस तरह बढ़ी जांच की रफ्तार
0-5000 - 45 दिन
5000-10000 - 21 दिन
10000-15000 - 16 दिन
15000-20000 - 14 दिन
20000-30000 - 11 दिन
30000-50000 - 10 दकिन
50000-75000 - 9 दिन
75000-100000 - 12 दिन
ऐसे बढ़ी मरीजों की संख्या
01-1000 - 76 दिन
1000-2000 - 8 दिन
2000-3000 - 5 दिन
3000-4000 - 6 दिन
4000-5000 - 8 दिन
5000-6000 - 9 दिन
6000-7000 - 8 दिन
7000-8000 - 8 दिन
8000-9000 - 8 दिन
इस तरह से स्वस्थ हुए मरीज
01-1000 - 86 दिन
1000-2000 - 5 दिन
2000-3000 - 7 दिन
3000-4000 - 6 दिन
4000-5000 - 5 दिन
5000-6000 - 10 दिन
6000-7000 - 9 दिन
7000-7900 - 7 दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें