फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से बाहर शिफ्ट होंगी 650 डेयरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्ण कुमार
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में मौजूद 650 डेयरियों को नगर निगम ने बाहर शिफ्ट करने की योजना पर दोबारा से काम करना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने जिला प्रशासन से इसके लिए जमीन की मांग की है। नगर निगम ने निगम के दायरे से बाहर करीब सात गांव की सूची तैयार की है। इन गांव की जमीनों को अगर जिला प्रशासन मुहैया करवाता है तो इन डेयरियों को गांव में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
दरअसल, पुराने गुरुग्राम में लोग शहर के बीच में करीब 650 डेयरियां संचालित कर रहे हैं। इन डेयरियों के कारण शहर में आए दिन सीवर जाम की समस्या रहती है। लोग मवेशियों का दूध निकालकर उन्हें सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। इस कारण शहर में गंदगी के साथ सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले नगर निगम ने तैयार की थी योजना
नगर निगम के योजनाकार विभाग ने करीब दो वर्ष पहले शहर में मौजूद इन 650 डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना बनाई थी, लेकिन इन डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। नगर निगम ने इन्हें बंद करने के लिए भी योजना बनाई थी, लेकिन डेयरी संचालकों ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद डेयरी संचालक भी शहर से बाहर इन डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद से सिर्फ कागजों में यह योजना चल रही थी, लेकिन अब जिला प्रशासन भी इस योजना के लिए गंभीर होकर जमीन की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

कोट
जिला उपायुक्त कार्यालय से निगम के साथ लगते गांव की सूची मांगी गई थी, वह उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवा दी गई है। जल्द ही इन डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा।
- सतीश यादव, संयुक्त आयुक्त-1, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें