फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की उम्मीद के मुताबिक, टीकाकरण कराने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में 5002 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया, जो तय लक्ष्य का 80 फीसदी रहा। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों व सार्वजनिक तौर पर कुल मिलाकर सोमवार को 6250 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण किए जाने के बावजूद सोमवार को जिले में एक भी जगह पर स्वास्थ्यकर्मियों में वैक्सीन का साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला। सोमवार को जिले में टीकाकरण के लिए 101 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से सभी पर टीकाकरण का कार्य किया गया। कोविशील्ड के लिए जिले में 98 केंद्र बनाए गए थे, जहां पर 6000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था। इसमें से 4806 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, कौवैक्सीन के लिए सोमवार को 3 केंद्र बनाए गए थे, जहां पर 250 लोगों में टीकाकरण किया जाना था। इनमें से 196 लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
16 जनवरी के बाद सर्वाधिक संख्या
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी के बाद टीकाकरण की यह सर्वाधिक संख्या है। मालूम हो कि एक दिन पहले रविवार को 1200 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य था लेकिन महज 660 लोगों में ही किया जा सका था। इसी के साथ कोरोना का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या अब बढ़कर 19685 पर पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि पहले सप्ताह में तीन दिन ही टीकाकरण किया जाना था लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने बाद में अपनी रणनीति बदली और रोजाना टीकाकरण किए जाने की योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें