फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के बीएड कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बीएड कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

-481 निजी कॉलेजों में हैं 5 हजार सीट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार प्रदेश के सभी कॉलेजों में दाखिले ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड तरीके से होंगे। इसकी जिम्मेवारी चौधरी रणवीर सिंह यूनिवर्सिटी (जींद) को दी गई है। इस बार तीनों यूनिवर्सिटी (कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी व चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी) से संबंद्ध कॉलेजों में चौधरी रणवीर सिंह यूनिवर्सिटी (सीआरएसयू) द्वारा हीा दाखिला दिया जाएगा। 481 कॉलेजों की करीब 5 हजार सीटों पर इस बार दाखिला होगा।
प्रदेश के तीनों यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेजों में 15 फीसदी सीटें ऑल इंडिया कोटे के तहत आरक्षित की गई हैं, जिसमें बाहरी छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जबकि अन्य 85 फीसदी सीटों पर हरियाणा के जनरल और आरक्षण के तहत दाखिला दिया जाएगा। इस बार सीआरएसयू ने दो चरणों में दाखिला लेने का निर्णय लिया है। पहले चरण में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज के लिए प्रक्रिया होगी, जबकि दूसरे चरण में केवल निजी कॉलेजों में दाखिला होगा।
विज्ञापन

सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त तक चलेगी। कॉलेज चुनने का विकल्प 17 अगस्त शाम 5.00 बजे तक भर सकेंगे। मेरिट लिस्ट 18 अगस्त को शाम 5.00 बजे के बाद जारी की जाएगी। इसके बाद तीन चरणों में कॉलेजों में दाखिला होगा। निजी कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया और कॉलेज का विकल्प 30 अगस्त शाम 5.00 बजे तक भर सकेंगे। मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को शाम 5.00 बजे के बाद जारी की जाएगी। इसके बाद तीन चरणों में कॉलेजों में दाखिला होगा। पहली काउंसलिंग 19-22 अगस्त, दूसरी काउंसलिंग 24-26 अगस्त और तीसरी काउंसलिंग 28-30 अगस्त तक होगी।
विज्ञापन

निजी कॉलेजों के लिए शेड्यूल
निजी कॉलेजों के लिए अलग से शेड्यूल जारी किया गया है। पहली काउंसलिंग 30 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर, दूसरी काउंसलिंग 4 से 6 सितंबर, तीसरी काउंसलिंग 8-10 सितंबर तक चलेगी, वहीं 7 सितंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें