फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डाकघर की मंथली इनकम स्कीम में 600 लोगों ने किया निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डाकघर की मंथली इनकम स्कीम जिले के लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय होती जा रही है। सुरक्षित निवेश और नियमित मासिक आय की सुविधा के कारण बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़ रहे हैं। मई माह में जिले के 600 लोगों ने इस योजना में निवेश किया, जो पिछले साल मई के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है। डाक विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल माह में 560 लोगों ने मंथली इनकम स्कीम में निवेश किया था, जबकि मई में यह संख्या बढ़कर 600 पहुंच गई। इससे साफ है कि जिले में इस योजना के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। खासकर सेवानिवृत्त कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक और नियमित आय की तलाश कर रहे निवेशक इस योजना को प्राथमिकता दे रहे हैं। सदर बाजार के डाकघर के अधीक्षक गुलशन कुमार का कहना है कि डाकघर की मंथली इनकम स्कीम में जिले के लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। अप्रैल की तुलना में मई में निवेशकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं पिछले साल मई के मुकाबले इस वर्ष मई में निवेश करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। सुरक्षित निवेश और नियमित मासिक आय की सुविधा के कारण लोग इस योजना को पसंद कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें