गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने बीते 21 दिनों के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 5953 चालकों के चालान काटे हैं। चालकों पर 59.53 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई एक से 21 अप्रैल तक की गई है। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोट लगने व मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात पुलिस का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ब्यूरो