सोहना। रायसीना गांव निवासी 12वीं के एक छात्र की नाले में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार रात करीब 11 बजे मृतक पुनीत अपनी बाइक से जा रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर पुनीत की बाइक पहले सड़क किनारे जा रहे पैदल व्यक्ति से टकराई जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक बाइक समेत सड़क किनारे बने नाले में गिर गया। नाले करीब ढाई फुट गहरा था। इससे पुनीत का मुहं पानी में डूब गया और सांस न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। पुनीत की तलाश में निकले परिजनों ने उसको नाले में मृत पाया। इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को सोहना के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया, जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद