फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुनियाद लेवल-3 में 20 अप्रैल को 548 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी अजय की मौजूदगी में होगी परीक्षा, शिक्षा विभाग के अधिकारी रहेंगे तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव मजबूत करने के लिए 20 अप्रैल को बुनियाद लेवल-3 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 548 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में बनाए केंद्र का निर्धारण नहीं किया गया है। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। वहीं, जिला उपायुक्त अजय भी परीक्षा में शिरकत करेंगे, जिससे इस आयोजन की अहमियत और बढ़ गई है। विभाग का उद्देश्य है कि परीक्षा पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

परीक्षा के तुरंत बाद एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभिभावकों और विद्यार्थियों को बुनियाद परीक्षा की पूरी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें यह बताया जाएगा कि यह परीक्षा क्यों महत्वपूर्ण है, चयन प्रक्रिया क्या है और आगे विद्यार्थियों को किस तरह के अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का चयन रेजिडेंशियल के लिए भी किया जाएगा। चयनित छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, विशेष मार्गदर्शन और अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे वे अपने भविष्य को और मजबूत बना सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें