पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन जिले में 54006 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि अभियान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया। अब तक कुल 128529 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा चुकी है। इसके लिए क्षेत्रवार टीमों का गठन किया गया था। सोहना और पटौदी विकासखंड के गांवों में भी स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई।