घटिया सामग्री लगाने पर ठेकेदार समेत पांच अधिकारियों को नोटिस
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से सेक्टर-51 में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है। ठेकेदार पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने और समय पर कार्य नहीं करने का आरोप है। इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद ने निगम में की है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियंता ने ठेकेदार समेत पांच अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वार्ड-29 के पार्षद कुलदीप यादव की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार सेक्टर-51 में सड़क की मरम्मत का कार्य 4 दिसंबर 2018 से शुरू किया गया। जिसे 14 मई 2019 तक पूरा किया जाना है। तीन माह से अधिक का समय बीत जोन के बाद भी ठेकेदार की ओर से सिर्फ दस फीसदी के करीब सड़क निर्माण का कार्य किया है। इसके अलावा कार्य की गुणवत्ता भी काफी खराब है। निगमायुक्त ने मुख्य अभियंता को कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए है। मुख्य अभियंता एनडी वशिष्ठ ने ठेकेदार समेत पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ब्यूरो