फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्विनी को राष्ट्रीय निशानेबाजी में स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजस्विनी को राष्ट्रीय निशानेबाजी में स्वर्ण पदक
विज्ञापन

गुरुग्राम। त्रिवेंद्रम (केरल) में हुई 60वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के 25 मीटर महिला स्पोर्ट्स पिस्टल वर्ग में 14 वर्षीय तेजस्विनी ने स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर गुरुग्राम का नाम रोशन किया है। तेजस्विनी गुरुग्राम के गाडोली खुर्द गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

9वीं कक्षा की छात्रा तेजस्विनी की यह इस वर्ष की दोहरी उपलब्धि है। इसी वर्ष उन्होंने हरियाणा राज्य स्तर की प्रतियोगिता के 25 मीटर महिला स्पोर्ट्स पिस्टल वर्ग में एक स्वर्ण पदक तथा एक रजत पदक जीता था। तेजस्विनी ने ये उपलब्धियां केवल एक वर्ष के खेल कॅरियर में हासिल कीं। तेजस्विनी के पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि केवल कुछ महीनों के प्रशिक्षण के बाद ही वह ट्रायल में पहले हरियाणा राज्य स्तर तथा बाद में राष्ट्रीय स्तर पर चुन ली गई। 10 मीटर युवा महिला स्पोर्ट्स पिस्टल की टीम में भी उसका चयन हो गया। इस उपलब्धि में तेजस्विनी के साथ उनके माता-पिता की भी बड़ी भूमिका शामिल है जो अपनी बेटी को महीनों तक रोजाना 3 घंटे करनी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में प्रशिक्षण दिलवाते रहे। इन दिनों तेजस्विनी 20 दिसंबर को होने वाली 2019 भारतीय जूनियर निशानेबाजी टीम की ट्रायल की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह जाने माने निशानेबाजी के कोच ओमिंद्र सिंह से कोचिंग ले रही हैं। होनहार खिलाड़ी तेजस्विनी की शानदार उपलब्धि पर मानव आवाज संस्था के संयोजक अधिवक्ता अभय जैन ने बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में और आगे बढ़ते हुए देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें