गुरुग्राम के टेरी मैदान में आईसीसी बधिर टी-20 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते नेपाल के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित टेरी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे बधिर आईसीसी वर्ल्ड कप में सोमवार को भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हरा कर शानदार जीत हासिल की। सोमवार को नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 67 रन पर सिमट गई। इस दौरान प्रणय ने 11 रन का योदगादान दिया। वहीं टीम के मोहेंद्रा और संगम जीरो रन पर आउट हो गए। सिद्धार्थ ने 4 रनों का योगदान दिया।
भारत की टीम में गेंदबाजी करने आए नदीम ने 3 ओवर में 2 विकेट, मंजीत ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए। साईं आकाश, विरेंद्र, राजेश, रवि और विपुल ने एक-एक विकेट लिया। टीम के धुरंधरों ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 68 रन बना कर जीत हासिल की। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका व नेपाल के बीच कांटे की टक्कर होगी।