16 सूत्रीय एजेंडों पर 25 जुलाई को होगी सदन की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम सदन की बैठक में इस बार 16 सूत्रीय एजेंडो पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्यतौर पर शहर के विकास कार्यों के लिए एजेंडे रखे जाएंगे। बैठक का आयोजन 25 जुलाई को जिला परिषद् हाल में होगा।
इसमें निगम क्षेत्र के चारों जोन में इंटरनेशनल स्वीमिंग पुल बनाने के एजेंडे को रखा जाएग। एक इनडोर बैडमिंटन हॉल का निर्माण, पार्षदों की पेंशन व वार्ड में विकास के लिए पार्षदों को एक करोड़ रुपये का फंड, आयुध डिपो के 300 से 900 मीटर दायरे में मूलभूत सुविधा देने के लिए चर्चा की जाएगी। इसके अलावा निगम द्वारा शहर में तीन लाख पौधे लगाने, शहर में सभी सीवर सफाई करवाने, शहर में और रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने, सरकारी इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने व शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए शहर में मुख्य सड़कों पर वर्टिकल होर्टीकल्चर गार्डन बनाने के एजेंडे पर मुख्य तौर पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद पार्षदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी बैठक में दिए जाएंगे। शुक्रवार को एजेंडे पर आखिरी मुहर लग गई है।