फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 25 ओवर स्पीड वाहन चालकों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने रविवार को मुंबई एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड पर तय गति से तेज वाहन चलाने पर 25 चालकों के चालान किए। इन वाहन चालकों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यातायात पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई। मुंबई एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड पर कई वाहन चालक काफी तेज गति में वाहन चलाते हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। तेज गति में वाहन चलाने वाले चालकों पर नियंत्रण करने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से समय-समय पर सुबह के समय भी स्पेशल नाके लगाए जाते हैं। गुरुग्राम पुलिस ने आमजन से अपील की है वह वाहनों को तेज गति में न चलाएं। इससे वह अपनी जान के साथ ही अन्य लोगों की भी जान को खतरे में डालते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें