फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 बेड के नए सिविल अस्पताल की रूपरेखा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर को एक और सिविल अस्पताल तीन साल में मिलने की संभावना है। इसके लिए पीडब्लूडी विभाग ने निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) बनाने के लिए विशेषज्ञ डिजाइनिंग कंसलटेंट एजेंसियों से 16 फरवरी तक निविदाएं मागीं हैं। इस बीच इस जर्जर भवन को ध्वस्त करने का काम भी शुरू हो जाएगा। निविदा को सरकार ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

तीन साल से सिविल लाइन स्थित पुराने अस्पताल के निर्माण के लिए प्रशासन और सरकार के बीच फाइलों का आदान-प्रदान चल रहा था। अब सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इसी के साथ पीडब्लूडी ने टेंडर निकाल दिया है।
इसके लिए विशेषज्ञ कंसलटेंट एजेंसी के चयन के तीन महीने बाद कार्ययोजना मिल जाएगी। इसी के बाद 500 बेड के इस अस्पताल की लागत और इसमें मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का पता चलेगा।
विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक इस अस्पताल के लिए पांच साल से प्रयास कर रहे थे। तीन साल पहले यहां से चिकित्सा सुविधाएं हटा दी गईं थीं। इन दिनों इस बिल्डिंग के एक हिस्से में केवल एमआरआई और सीटी स्केन की सुविधा दी जा रही है। इसे भी इस माह के अंत तक सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में शिफ्ट करा दिया जाएगा। उसके बाद इस भवन को गिराने का काम शुरू होगा। भवन गिराने का टेंडर स्वीकृत हो चुका है। इसके लिए तीन महीने का समय दिया गया है। इतना ही समय कार्ययोजना तैयार करने के लिए दिया गया है। अफसरों का कहना है कि इसके बाद तीन साल में अस्पताल की बिल्डिंग तैयार हो जाएगी। इसमें सभी लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
जून में निर्माण शुरू होने की उम्मीद
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सब ठीक रहा तो जून 2021 से भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। उधर, सेक्टर- 10 स्थित सिविल अस्पताल में 100 और बिस्तर जोड़े जाने हैं। फिलहाल यहां 100 बेड हैं और भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रहती है। इसलिए 150 तक मरीज भर्ती कर लिए जाते हैं। प्रशासन ने यहां और 100 बिस्तर जोड़ने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इसकी मंजूरी के साथ कार्ययोजना तैयार हो गई है। इनके लिए अतिरिक्त हॉल के निर्माण और अन्य सुविधाओं पर 22 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह निर्माण भी मार्च से शुरू होने की संभावना है।
सिविल लाइन में अस्पताल की कार्ययोजना बनाने के लिए विशेषज्ञ एजेंसियों से निविदा मांगी गई है। पुरानी बिल्डिंग तोड़ने की मंजूरी मिल गई है। सब काम मई तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद जून से निर्माण शुरू होेने की संभावना है। सेक्टर-10 के अस्पताल में भी 100 बेड के लिए अतिरिक्त भवन का निर्माण जल्दी शुरू होगा।
विज्ञापन

- राजीव यादव, एसई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें