फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक को झांसे में लेकर बैग से निकाले 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुशांतलोक-1 स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर बुधवार को दो बदमाशों ने एक युवक को झांसे में लेकर 50 हजार रुपये बैग से निकाल लिए। पीड़ित युवक सद्दाम अहमद जब तक कुछ समझ पाते, दोनों बदमाश मौके से भाग चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मेट्रो पुलिस थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेगा मॉल में एक बुटिक शॉप चलाते है और सिकंदरपुर क्षेत्र में रहते हैं। वे मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर टिकट लेने जा रहे थे तो दो युवक मिले। युवकों ने कहा कि उनके पास तीन लाख रुपये हैं, ये रुपये ले लो और ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर दो। सद्दाम अहमद ने युवकों को रुपये न होने की बात कही। इसके बाद वह बैंक में रुपये निकालने गया तो दोनों युवक भी उसके पीछे बैंक में चले गए। वह 50 हजार रुपये लेकर बैंक से बाहर आया तो बातों में उलझाकर उसके बैग से रुपये निकालकर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें