फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिटी बसों के बेड़े में जुड़ेंगी 50 ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार खराब हो रही वायु गुणवत्ता को सुधारने की कवायद, 15 लाख पौधे भी लगेंगे
विज्ञापन


हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन ने अधिकारियों के साथ किया मंथन





अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। शहर की लगातार खराब हो रही वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए किए जाने वाले उपायों में जल्द ही 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसें सिटी बसों के बेड़े में शामिल की जाएंगी। साथ ही गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) और नगर निगम मिलकर शहर में 15 लाख से अधिक पौधे भी लगाएंगे।
इस संबंध में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विचार मंथन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं तोड़फोड़ (सीएनडी), वाहन उत्सर्जन, रोड डस्ट, कूड़े को खुले में जलाने, औद्योगिक उत्सर्जन और सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण भी वायु प्रदूषण बढ़ता है। इस पर एक्शन प्लान तैयार किया जाए। सीएनडी वेस्ट का उठान हो और इधर-उधर मलबा फेंकने वालों पर भी अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित आरडब्ल्यूए व औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि बिल्डिंग प्लान व ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) के लिए सीएंडडी वेस्ट के निस्तारण को आवश्यक कर दिया जाए। इसके लिए एक सप्ताह में एक्शन प्लान बनाने को कहा है।
बैठक में अधिकारियों ने यह भी बताया कि वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए वह क्या कर रहे हैं। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि नगर निगम एक हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन सीएंडडी वेस्ट के निस्तारण की क्षमता के प्लांट का संचालन कर रहा है। एक अन्य प्लांट के लिए भी काम चल रहा है। जल्द ही इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। चेयरमैन ने निर्माण साइटों पर एंटी स्मॉग गन होना सुनिश्चित करवाने, सीएंडडी वेस्ट व निर्माण सामग्री के ओपन ट्रांसपोर्टेशन पर भी अंकुश लगाने को कहा। रोड डस्ट कम करने के लिए पानी का छिड़काव करवाने तथा मैकेनिकल स्वीपिंग करवाने के निर्देश दिए। अगर संभव हो तो सफाई का काम रात में ही करवाना उचित होगा।





लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों को

अधिकारियों ने बताया कि जीएमडीए द्वारा 10.50 लाख पौधे और नगर निगम द्वारा 5.25 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। चेयरमैन ने पौधों की देखभाल के लिए स्थानीय नागरिकों को जिम्मेदारी देने को कहा। जीएमसीबीएल के सीईओ मुनीष शर्मा ने बताया कि सिटी बसों के बेड़े में जल्द ही 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। ई-ऑटो व सीएनजी चलित ऑटो को बढ़ावा दिया जा रहा है। 1 जनवरी से डीजल ऑटो के पंजीकरण को बंद कर दिया गया है। चेयरमैन ने पीयूसी सेंटरों का समय-समय पर थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन करवाने के निर्देश संंबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन







साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए ढांचा विकसित करें

चेयरमैन पी राघवेंद्र ने बैठक में कहा कि वह वॉकिंग व साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करें। एक महीने में फुटपाथ व सड़कों की मरम्मत करवाएं। कचरा जलाने पर भी लगाम लगाएं। ई-वेस्ट के लिए एक्शन प्लान तैयार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें