फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनेंगे 5 नए फुटओवर ब्रिज, जीएमडीए ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
शहर में बनी एफओबी। फाइल
विज्ञापन
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सीढ़ियों के साथ लिफ्ट और एस्केलेटर की भी मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) पांच प्रमुख स्थानों पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की योजना तैयार कर रहा है। इन स्थानों पर पैदल यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। जीएमडीए इनकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराने जा रहा है। इसी आधार पर उपयुक्त स्थानों का चयन कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
जीएमडीए ने वर्ष 2020 में शहर की व्यापक गतिशीलता प्रबंधन योजना तैयार कराई थी। इसमें गुरुग्राम-मानेसर शहरी क्षेत्र में पैदल यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने का प्रावधान किया गया था। इसी योजना के तहत शहर में कई जगहों पर एफओबी बनाने का सुझाव दिया हुआ है। ऐसे में जीएमडीए इस योजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहा है। प्रस्तावित स्थानों में मेदांता अस्पताल, आर्टेमिस अस्पताल, गुड अर्थ सिटी सेंटर विकास मार्ग, सेक्टर-14/16 डिवाइडिंग रोड पर एमडीआई चौक फ्लाईओवर के पास और सेक्टर-27 व 28 की गलेरिया रोड शामिल हैं। योजना के अनुसार, इन एफओबी का निर्माण स्टेनलेस स्टील से कराया जाएगा। इनमें सीढ़ियों के अलावा एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा भी होगी, ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी सड़क पार करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फुटओवर ब्रिज पर चल रहा काम
शहर में गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित सीडी चौक, सेक्टर-14 मार्केट और शीतला माता रोड पर एफओबी निर्माण चल रहा है। इन जगहों पर एफओबी की नींव का काम पूरा हो चुका है, लेकिन स्टील उपलब्ध नहीं होने पर आगे का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जीएमडीए का कहना है कि स्टील की सप्लाई शुरू होते ही एफओबी के निर्माण और उन्हें स्थापित करने का काम तेजी से पूरा कराया जाएगा। जीएमडीए शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाली जगहों पर एफओबी निर्माण की योजना पर काम रहा है ताकि लोगों का आवागम सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें