फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिलीवरी विभाग का कर्मचारी बनकर 49 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों ने एक महिला को अर्बन कंपनी के डिलीवरी विभाग का कर्मचारी बनकर रिफंड के नाम पर खाते से 49,320 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना दक्षिण में धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वटिका कुंज निवासी सपना देवी ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी की दोपहर करीब 2.30 बजे उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को अर्बन कंपनी के डिलीवरी विभाग से बताते हुए कहा कि जो ऑर्डर दिया था, उसका पेमेंट अटक गया है। जालसाज ने महिला को विश्वास में लेकर दोबारा पेमेंट करने के लिए कहा और रिफंड होने के बारे में बताया। रिफंड के नाम पर चार में रुपये ट्रांसफर कराए। पीड़िता ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर भी की है। पीड़िता सपना देवी ने पुलिस से अज्ञात जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें