फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मतदान केंद्रों पर 4500 पुलिसकर्मी व होमगार्ड रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त ने ली बैठक, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान कानून व्यवस्था कायम रखते हुए शांतिपूर्वक चुनाव कराने के संबंध में विशेष आदेश व दिशा-निर्देश दिए गए तथा इस दौरान गुरुग्राम पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी अवगत कराया।
इस दौरान शहरी व ग्रामीण सहित 537 स्थानों पर कुल 1333 मतदान बूथ स्थित हैं। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना व शांतिपूर्वक निष्पक्ष चुनाव कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। ईवीएम को सुरक्षित निश्चित स्थानों पर पहुंचाना, उनकी सुरक्षा करना, मतदाता को अपने मत का प्रयोग बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से कराना, मतदान केंद्र के आस-पास अवांछित वस्तुओं का प्रवेश वर्जित कराना पुलिस का मुख्य दायित्व है। सभी मतदान केंद्रों पर लगभग 4500 पुलिसकर्मी व होमगार्ड तैनात किए गए हैं
विज्ञापन



चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने उपरांत तथा मतदान से पहले ही जिला गुरुग्राम के एरिया में व्यापक नाकाबंदी, चेकिंग की जा रही है तथा वह लगातार जारी रहेगी। लोगों में विश्वास पैदा करने व बदमाशों में भय बनाने के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस द्वारा गुरुग्राम जिला के अलग अलग एरिया में बारी-बारी फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
शांतिपूर्वक व निष्पक्ष मतदान करने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा समुचित संख्या में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें बूथ ड्यूटी, पेट्रोलिंग पार्टी, नाकाबंदी, फ्लाइंग स्क्वाड, सेक्टर ऑफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट, सर्विलांस टीम आदि के साथ लगाए गए हैं। होम गार्ड के भी जवान अलाट हुए हैं। पुलिस व होम गार्ड्स सहित तैनाती की गई है। संवेदनशील, अति संवेदनशील आदि बूथों पर चुनाव आयोग के मापदंडों के अनुरूप ड्यूटियां लगाई गई हैं।


इसे भी जाने..

गुरुग्राम पुलिस के अधिकतर कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटियों पर नियुक्त किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए समुचित संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।



पेट्रोलिंग पार्टियों में समुचित संख्या में पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है। प्रत्येक थाना प्रबंधक के साथ भी अतिरिक्त पुलिस बल दिया गया है।



पैरामिलिट्री फोर्स की 6 कंपनियों के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के साथ व प्रत्येक पुलिस उपायुक्त के साथ पुलिस की रिजर्व फोर्स रहेगी जो कि किसी भी परिस्थिति में प्रयोग में लाई जा सकेगी। बेहतर कम्युनिकेशन के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष रूप से कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो कि लगातार सभी थानों, पेट्रोलिंग पार्टियों आदि के संपर्क में रहकर काम करेंगे।



जिले में कुल 537 स्थानों पर कुल 1333 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें से 79 स्थानों पर 201 संवेदनशील / क्रिटिकल बूथ भी शामिल हैं। इन सभी बूथों पर व्यापक पुलिस / सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इन बूथों पर लगभग 4500 पुलिसकर्मी व होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन




दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड रहेगी बंद

गुरुग्राम। सेक्टर-14 में ईवीएम को ले जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड को बंद किया है। डीसीपी ट्रैफिक बिजेन्द्र विज ने बताया कि झाड़सा चौक सर्विस रोड से दिल्ली की ओर आगे जाते समय जो रास्ता 32 माइल स्टोन से बाए मुड़कर स्कोडा शोरूम से होते हुए आईटीआई चौक रेड लाइट की ओर जाता है, उस रास्ते पर स्कोडा शो रूम से लेकर आईटीआई चौक तक वाहनों के अवागमन पर बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक प्रतिबंध रहेगा। जबकि मतदान दिवस के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग को बंद किया जाएगा। इस ओर जाने वाले वाहन चालक अपने गंतव्य स्थानों पर जाने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। इसी तरह 25 तारीख को भी शाम 6 बजे के बाद भी इस रास्ते को बंद कर दिया जाएगा और आईटीआई / वुमन कॉलेज के पास भी रास्ते को डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें