फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4500 स्वास्थ्यकर्मियों को बृहस्पतिवार को लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार को 4500 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसके लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें शासकीय व निजी अस्पताल भी शामिल हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह के अनुसार, 18 जनवरी को अनुपस्थित 1955 स्वास्थ्यकर्मी भी 21 जनवरी को टीकाकरण अभियान में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। एक ही केंद्र के अंदर कई जगह पर टीकाकरण किया जाएगा। जिले में जो 45 केंद्र बनाए गए हैं, उनमें गांव नाथूपुर स्थित शासकीय विद्यालय, सेक्टर-15 पार्ट-2, शासकीय स्कूल मानेसर, निरंकारी कॉलेज सोहना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़गांव, आनंद गार्डन स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइन स्कूल, अशोक विहार फेज 3 स्थित सामुदायिक भवन, सीडी इंटरनेशनल स्कूल मारुति कुंज, शासकीय स्कूल गांव बादशाहपुर, वजीराबाद स्थित शासकीय स्कूल समेत अन्य केंद्र शामिल हैं।
ये निजी अस्पताल बने केंद्र
जिले में जिन निजी अस्पतालों को केंद्र बनाया गया है, उनमें क्लाउडनिन अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, मेट्रो अस्पताल, मीडोर अस्पताल, मेदांता, नारायणा, पारस, कोलंबिया एशिया अस्पताल, मैक्स और मायोम अस्पताल शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, 16 व 18 जनवरी को मिलाकर अब तक 3,489 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण के दिन कुछ जगहों पर स्वास्थ्यकर्मियों में घबराहट व बेचैनी की शिकायत मिली थी लेकिन अब सबकी सेहत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें