फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4475 नए कोरोना संक्रमित मिले , 11 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में दो दिन कोरोना संक्रमित कम मिलने से उम्मीद जगी थी कि गुरुग्राम में फैले संक्रमण से मुक्ति मिलनी शुरू हो गई है, लेकिन मंगलवार को फिर से नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी मिली है। रविवार को गुरुग्राम में जहां 3609 संक्रमित मिले थे, वहीं सोमवार को 3037 कोरोना मरीज मिले थे। लेकिन मंगलवार को 4475 नए कोरोना संक्रमित मिलने सेे लगता है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ लंबी लड़ाई लडनी होगी। हरियाणा राज्य में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी जरूर आएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को गुरुग्राम में 4475 नए कोरोना संक्रमित केस मिले औैर 11 लोगों की मौत हुई है। जबकि 4000 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिले में अभी तक 138514 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 99924 लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर ठीक हो चुके है, जबकि 522 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 37708 एक्टिव केस हैं, जिसमें 35069 लोग होम आइसोलेशन हैं, जबकि 192 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 2447 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें