फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पूर्व सैनिक के खाते से निकाले 42 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों ने भारतीय सेना के पूर्व सैनिक के बैंक खाते से 42 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में शिकायत दर्ज की है। सेक्टर-89 स्थित एनबीसीसी हाइट्स सोसाइटी निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना के पूर्व सैनिक हैं। तीन जून को वह गूगल पर शाखा (पीएओ) सिकंदराबाद कार्यालय खोज रहा था। सर्च करने के दौरान मिले एक मोबाइल नंबर पर उन्होंने पेंशन के बारे में बात की। मोबाइल पर बात करने वाले सतपाल सिंह को आवेदन शुल्क के रूप में 20 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। जब पूर्व सैनिक सतपाल सिंह ने जालसाज के बताए अकाउंट में 20 रुपये ट्रांसफर किए तो उनका मोबाइल हैंग हो गया। चार जून को ठगों ने पूर्व सैनिक सतपाल सिंह के बैंक खाते से 42 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें