फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां दूर करने के लिए डीएलएसए करवाएगा सोशल ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
खामियां दूर करने के लिए डीएलएसए करवाएगा सोशल ऑडिट
विज्ञापन

- हैदराबाद की कंपनी से किया करार, लोगों को मिलेगा इसका लाभ
पवन कुमार सेठी
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सुविधाओं का लाभ लोगों को किस स्तर तक मिल रहा है, इसे जानने के लिए प्राधिकरण अपना सोशल ऑडिट करवाएगा। ऑडिट करने वाली निजी संस्था यह पता लगाएगी कि प्राधिकरण की सेवाओं से कितने लोग संतुष्ट हैं। इसके लिए हैदराबाद की कंपनी से करार किया गया है। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण अपनी खामियों को दूर करेगा। प्राधिकरण सचिव की मानें तो यह देश में पहला ऐसा ऑडिट है जो आर्थिक नहीं सोशल आधार पर होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवा रही हैै। इन दिनों प्राधिकरण लोगों के हित के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सर्वे करवा रही है ताकि इसका लाभ सभी को मिल सके। सर्वे में सामने आई समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पीड़ित परिवार के लिए भी विभिन्न स्कीम चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

- लिया जाएगा फीडबैक
ऑडिट करने वाली यह कंपनी लोगों के बीच जाएगी और प्राधिकरण की तरफ से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में जानेगी। जहां प्राधिकरण ने सर्वे किया है उन स्थानों से प्राधिकरण का फीडबैक लिया जाएगा।
- खामियों पर होगा काम
फीडबैक में लोगों की प्रतिक्रिया जानी जाएगी। इसमें प्राधिकरण की कमियां भी उजागर होंगी। इन्हें दूर करने के लिए प्राधिकरण कार्य करेगा ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन


ऐसा देश में पहली बार होगा जब सरकारी तंत्र की ऑडिट निजी कंपनी करेगी। यह सोशल ऑडिट होगा, जिसमें प्राधिकरण की कमियों को दूर करने का मौका मिलेगा। सोमवार से यह ऑडिट शुरू होगा जो जल्द पूरा हो जाएगा। - नरेंद्र सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य दंडाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें