फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 41.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-साइबर क्राइम थाना एनआईटी में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 41.50 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर उनके साथ ठगी की गई। आरोपियों के बनाए गए ट्रेडिंग खाते में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की रकम मुनाफे के साथ दिख रही थी। बाद में रिफंड के लिए कहा गया तो आरोपी टैक्स व कमीशन के नाम पर रुपये मांगते रहे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

ठगी को लेकर शिकायत सेक्टर-49 निवासी व्यक्ति ने दी है। आरोप है कि अगस्त 2025 में उन्हें टेलीग्राम चैनल ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप एडमिन कैली ने मैसेज में ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। एडमिन ने ट्रेडिंग खाता रजिस्ट्रेशन के लिए कई बार कहा और लिंक देकर रजिस्ट्रेशन कराया। शुरू में 27 नवंबर 2025 को 5 हजार रुपये निवेश किए गए। बाद में निवेश रकम बढ़ाते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कैली ने एनालिस्ट समीर गुप्ता से संपर्क कराया और फिर प्रति ट्रेडिंग सेशन 40 से 60 प्रतिशत का मुनाफा होने लगा। समीर के कहने पर 6 दिसंबर को ढाई लाख रुपये जमा किए। बाद में एक गलत निर्देश के चलते खाता जीरो हो गया। फिर 5 लाख रुपये निवेश करने पर 20 गुणा मुनाफे का झांसा दिया गया तो शिकायतकर्ता ने 6 दिसंबर को ही 5 लाख निवेश कर दिए। इसके बाद 10 दिसंबर को खाते में लगभग 1.5 करोड़ रुपये दिखने लगे। मुनाफे का 20 प्रतिशत लगभग साढ़े 30 लाख रुपये आरोपियों ने जमा करने को कहा। शिकायतकर्ता ने 30,50,597 रुपये भी निवेश कर दिए। 24 दिसंबर को रिफंड के लिए कहा तो 20 प्रतिशत टैक्स के भी मांगने लगे। इस तरह शिकायतकर्ता से कुल 41,50,597 रुपये ठग लिए गए। मामले में अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें