फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 छात्रों ने आईटीआई में लिया सीधा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बृहस्पतिवार को छात्रों को सीधे दाखिला दिया गया। इस दौरान 60 फीसदी व उससे ज्यादा मेरिट अंक हासिल करने वाले छात्रों को ही दाखिला दिया गया। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा द्वारा आईटीआई में खाली सीटों को देखते हुए मौके पर दाखिला देने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए छात्र सुबह 11 बजे ही पहुंचनेेे शुरू हो गए थे। सेक्टर 14 स्थित मुख्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य गीता आर सिंह ने बताया कि पहले दिन 21 छात्र दाखिले के लिए पहुंचे थे, जिसमें से 17 छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के बाद दाखिला दिया जा सका। वहीं राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य सरला अरोड़ा ने बताया कि पहले दिन 10 छात्राएं सीधे दाखिला लेने पहुंचीं। सभी छात्राओं के दस्तावेज सत्यापित होने के साथ ही दाखिला दे दिया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहना के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि पहले दिन 13 छात्रों को सीधे दाखिला दिया गया है। संस्थान में कुल 364 सीटें हैं, जिनमें अब तक 289 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। 75 सीटें अभी खाली हैं।
आज 50 फीसदी से अधिक मेरिट वालों को मिलेगा मौका
महिला आईटीआई की प्राचार्य सरला अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 50 फीसदी या उससे अधिक मेरिट अंक वाले छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। छात्रों को अपने दस्तावेज व फीस सहित संस्थान में पहुंचना होगा, जहां मेरिट के आधार पर व सही दस्तावेज होने पर तत्काल दाखिला दे दिया जाएगा। इसके साथ ही 50 फीसदी से कम मेरिट अंक वाले छात्रों को 12 दिसंबर को बुलाया जाएगा। बची हुई सीटों पर इन छात्रों को दाखिले के लिए मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी खाली हैं इतनी सीटें
मुख्य आईटीआई
कुल सीटें 920
हो चुके हैं दाखिले 686
शेष सीटें 234
महिला आईटीआई
कुल सीटें 176
हो चुके हैं दाखिले 140
शेष सीटें 36
आईटीआई सोहना
कुल सीटें 364
हो चुक हें दाखिले 289
शेष सीटें 75
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें