गुरुग्राम। जिले में मच्छर जनित बीमारियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए निगरानी तेज कर दी गई। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के तीन मरीजों की पुष्टि की है, उसके बाद जिले में डेंगू के कुल 40 मरीज हो गए हैं। रविवार को 219 लोगों के सैंपल की जांच की गई। रविवार को 1321 घरों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने दौरा किया। इस दौरान टीम ने अब तक 1719 घरों को नोटिस थमाया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास के जगहों पर पानी जमा न होने दें। संवाद