फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 40 गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश को राजस्थान ले जा रहे थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। स्टाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर हरियाणा की सीमा से राजस्थान ले जा रहे ट्रक से 40 गोवंश बरामद किए हैं। मौके से पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा है, लेकिन एक आरोपी भाग गया। आरोपियों की पहचान इरसाद पुत्र सरीफ निवासी टांई, नूह, अरसद पुत्र नईम निवासी कोटकरबी, संभल, यूपी और हबीब पुत्र इसाक निवासी मिर्जापुर, राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी की आरोपी इरसाद, अरसद और हबीब मंगलवार को गोवंश को झिर रोड से होते हुए राजस्थान ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने टी प्वाइंट झिर मंदिर रोड पर नाकाबंदी की।इसी दौरान बंद बॉडी ट्रक कंटेनर आया पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक की गति बढ़ा दी। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने स्वयं को गिरता देख गोशाला के नजदीक ट्रक को छोड़ दिया और भागने लगे। पुलिस के जवानों ने दो आरोपियों इरसाद, अरसद को धर दबोचा जबकि एक तीसरा आरोपी हबीब भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें