नंबर गेम- नौ वाहनों को किया जब्त
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक सप्ताह में शराब पीकर वाहन चलाने पर 396 के चालान काटे हैं। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों को जब्त भी किया है। पुलिस लगातार शराब पीने वाले चालकों की जांच करते हुए कार्रवाई कर रही है। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत यातायात पुलिस की विभिन्न टीमों की नाकों पर तैनाती की गई थी। पुलिस ने बीते एक साल के दौरान पुलिस ने करीब 22,900 चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया है। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के चालान काटने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के लिए सस्पेंड किया जाता है। ब्यूरो