फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों से हटाए 38 बेसहारा मवेशी, गोशालाओं में पहुंचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर को निराश्रित पशुओं से मुक्त करने का अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को विशेष अभियान के तहत 38 मवेशियों को पकड़ा गया। निगम की दो टीमों ने बुधवार को दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे और सेक्टर-12 के आसपास कार्रवाई की।
पकड़े गए सभी 38 पशुओं को गोशालाओं और नंदीशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रमुख सड़कों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में मवेशियों की समस्या को नियंत्रित करना है। इससे वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। निगमायुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि गुरुग्राम को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि खुले में घूमने वाले पशुओं को पकड़कर सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 लावारिस कुत्तों को पकड़ा

मवेशी अभियान के साथ-साथ नगर निगम लावारिस कुत्तों के प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सेक्टर-109 में कुत्ता पकड़ने वाली टीम ने 17 लावारिस कुत्तों को पकड़ा। इन कुत्तों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टीकाकरण और बंधीकरण किया जाएगा। इससे लावारिस कुत्तों के प्रबंधन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें