नूंह। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक-एक आदर्श सोलर गांव विकसित किया जाएगा। जिले के जिन गांव की आबादी 5000 से अधिक है उन गांव में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आगामी 31 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित होने वाली मॉडल सोलर गांव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के 37 गांवों का चयन किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की हिदायतों अनुसार मॉडल सोलर गांव के लिए चयनित गांवों में प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांवों में सोलर ऊर्जा के ढांचा को विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार के तौर दी जाएगी। संवाद