फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका व दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर छह दिन में कैमरों से कटे 3600 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले यातायात नियमों की अवहेलना करके लापरवाह वाहन चालक जुर्माने से बच जाते थे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका और दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कैमरों की नजर में आने लगे हैं। एक्सप्रेसवे पर लगाए गए कैमरों से छह दिन में ही 3600 से वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित ऑटो और मोटरसाइकिल चलाने पर 90 वाहन चालकों के चालान हुए हैं।
विज्ञापन

दोनों एक्सप्रेसवे पर यातायात पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सहायता से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से बने एनपीआर कैमरे लगाए हैं। एनपीआर कैमरों से कई प्रकार के यातायात नियमों की अवहेलना करने के चालान किए जा सकते हैं। एक्सप्रेसवे पर कैमरों से चालान करने की प्रक्रिया 10 जुलाई से ही शुरू की गई है। 15 जुलाई तक 3600 वाहन चालकों के चालान हुए हैं। चालानों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। अभी तक दोनों एक्सप्रेसवे पर कैमरों से चालान नहीं हो रहे थे। ऐसे में यातायात नियमों की अवहेलना करके लापरवाह वाहन चालक जुर्माने से बच जाते थे।
विज्ञापन


छह दिनों में इतने हुए चालान

तेज रफ्तार पर चालान -250
बिना सीट बेल्ट के चालान -2500
बिना हेलमेट - 650
गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालान - 9
द्वारका एक्सप्रेसवे पर ऑटो और मोटरसाइकिल चलाने पर चालान - 90


यातायात नियमों की निगरानी को लेकर जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं। चालान को वाहन मालिकों को भेज दिया जाता है।
-डाॅ. राजेश मोहन, डीसीपी यातायात, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें