गुरुग्राम। हरियाणा सुपर-100 योजना में गुरुग्राम के 36 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें गुरुग्राम, फर्रुखनगर, सोहना और पटौदी ब्लॉक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सूची में जीएसएसएस नाथूपुर, कादीपुर, बादशाहपुर, सरहौल, धनवापुर, कार्टरपुरी, धानकोट और गुरुग्राम गांव सहित कई सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में अमन, अंचल मदुगुला, आयुष कुमार वर्मा, भाव्या यादव, दक्ष, हिमांशु, खुशी झा, मानसी, निधि कुमारी, शिवम यादव और यश प्रताप सिंह सहित कई नाम शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुपर-100 योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी करवाई जाती है। चयनित विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में कोचिंग और अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। संवाद