फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 34.91 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता को एक लाख रुपये वापस करके विश्वास में लिया, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज दो निवासी एक महिला से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छे मुनाफ का झांसा देकर करीब 34.91 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने विश्वास में लेने के लिए एक लाख रुपये वापस भी किए। शिकायत पर साइबर थाना पूर्व पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएलएफ फेज दो निवासी साक्षी जैन ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 20 मार्च को फेसबुक पर शेयर बाजार में निवेश करने से संबंधित विज्ञापन देखा था। पीड़िता को लिंक पर क्लिक करते ही अपोलो ग्लोबल नामक व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर लिया गया। साक्षी जैन कुछ दिन तक ग्रुप में एक्टिविटी देखती रहीं, जिसमें लोगों को अलग-अलग स्टॉक में अच्छा लाभ दिखाया जाता रहा । जिसे देखकर उनको भी निवेश करने की अच्छा हुई और दिए गए वेब लिंक पर अपना एक अकाउंट बना लिया। इसके बाद ट्रेडिंग करना शुरू कर दिया। पीड़िता को साइबर ठगों ने झांसे में लेकर तीन अलग-अलग बैंक खातों से 15 लाख से अधिक रुपये जमा करवा लिए। बाद में रुपये निकालने लगी तो आरोपियों ने विश्वास में लेने के लिए एक लाख रुपये वापस भी करा दिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने विश्वास में लेकर दोबारा से 19 लाख से अधिक रुपये और जमा करा लिए। 19 अप्रैल से 13 मई तक करीब 34.91 लाख रुपये आरोपियों ने शेयर बाजार के नाम पर लगवा लिए। उसके बाद रुपये निकालने का प्रयास किया तो पैसे नहीं निकले। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें