फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंसल एसेंशिया सोसाइटी में बनेगा 33 केवी का सबस्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
237 एकड़ की अंसल एसेंशिया और वर्सालिया सोसाइटी में रहने वाले चार हजार परिवारों को होगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंशिया सोसाइटी में 33 केवी सबस्टेशन के निर्माण की शुरुआत जल्द होगी। इससे यहां रहने वाले करीब चार हजार परिवारों को बिजली संकट से छुटकारा मिलेगा। वर्ष 2010 से बसी यह टाउनशिप अब तक अस्थायी बिजली कनेक्शन पर थी। कम क्षमता की बिजली के कारण लोगों को अकसर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। अंसल एसेंशिया के साथ अंसल वर्सालिया सोसाइटी को भी इस इंफ्रास्क्ट्रचर का फायदा मिलेगा।
बिजली निगम के मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि आठ करोड़ के खर्च से अंसल एसेंशिया का 33 केवी सबस्टेशन तैयार किया जाएगा। यह कार्य करीब एक साल में पूरा हो जाएगा। अंसल की दो सोसाइटियों में अंसल एसेंशिया और वर्सालिया को इसका लाभ मिलेगा। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। इस कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सुभाष खन्ना ने बताया कि 33 केवी सबस्टेशन नहीं होने के कारण केबल फॉल्ट या बिजली जाने पर लाखों रुपये जेनरेटर के डीजल में खर्च करने पड़ रहे थे। इसके लिए मार्च और मई में टेंडर होने थे मगर देर हो गई लेकिन हमें खुशी है कि हमारा संघर्ष रंग लाया। सबस्टेशन के लिए पैसे और जमीन बिल्डर ने काफी पहले दे दी थी। अंसल एसेंशिया में प्लॉटेड और हाईराइज अपार्टमेंट हैं। सेक्टर-67 और 67ए में बसी इस सोसाइटी के लोग बिजली संबंधित समस्याओं से परेशान थे।
विज्ञापन


आरडी सिटी में भी 33 केवी सबस्टेशन बनेगा
बिजली निगम के मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में आरडी सिटी में भी 33 केवी का सबस्टेशन बनाया जाएगा। आरडी सिटी सेक्टर-52 में 204 एकड़ की टाउनशिप है। आरडी सिटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि इसका फायदा होगा। करीब छह महीने पहले 33 केवी सबस्टेशन का एप्रूवल आ गया था। चैताली मढ़ोत्रा ने बताया कि इसका फायदा आरडी मॉल को ज्यादा होगा। टाउनशिप में काफी समय से पैनल जर्जर अवस्था में है। इसे बदले जाने की जरूरत है। जर्जर पैनल के कारण आए दिन बिजली संबंधित समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें