फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही कॉलेज में होगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पहचान पत्र दिखाने के बाद ही कॉलेज में प्रवेश
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले के कॉलेजों में विद्यार्थियों को प्रवेश करने के लिए अब पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। पहचान पत्र के बिना किसी भी विद्यार्थी को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसकी शुरुआत सेक्टर-9 और द्रोणाचार्य महाविद्यालय से शुरू की जा चुकी है। दरअसल कॉलेजों में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। पहचान पत्र न होने के कारण कोई भी कॉलेजों में प्रवेश कर जाता था। समस्या को देखते हुए कॉलेज ने प्रवेश पर सख्ती बरतते हुए यह निर्णय लिया है। सभीा विद्यार्थियों को आई कार्ड लगाकर ही कॉलेज में आना होगा। जिससे उनकी पहचान की जा सके।
द्रोणाचार्य कॉलेज की प्रधानाचार्या पूजा खुल्लर ने बताया कि कॉलेज में बाहरी लोगों के आने से व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए सख्ती बरती जा रही है। अब मुख्य गेट पर भी विद्यार्थियों का पहचान पत्र चेक किया जा रहा है। विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह आईकार्ड साथ ले कर आए। इससे बाहरी लोगों का आना बंद हो गया है। वहीं इस पहल में छात्र नेता भी स्कूल की पूरी मदद कर रहे हैं। द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष राज गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी नियमों का पालन करें, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर लगाई गई कर्मचारी की ड्यूटी सेक्टर-9 कॉलेज के मुख्य गेट पर ही कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है जो कॉलेज में आने वालों का पहचान पत्र जांच कर रहे हैं। अगर किसी के पास पहचान पत्र नहीं है तो उसे प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सेक्टर-9 कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश धनेरवाल ने बताया कि बाहरी लोगों के आने की शिकायत मिली थी, कॉलेज की व्यवस्था बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह पहल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें