फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी में ट्रैफिक लाईटों पर सवा दो साल पहले 20 लाख रुपये खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक लाइटों पर सवा दो साल पहले 20 लाख रुपये खर्च
विज्ञापन

महज कुछ घंटे चलने के बाद से आज तक बंद पड़ी हैं लाइटें
अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी। कस्बा पटौदी में नगर पालिका ने करीब 20 लाख रुपये की लागत से सितंबर 2016 को लगाई गई ट्रैफिक लाइटें सवा दो साल बीत जाने के बाद भी शोपीस बनी हुई हैं। तब से लेकर आज तक ट्रैफिक लाइटें मुश्किल से कुछ घंटें ही चलने के बाद से बंद पड़ी हुई है। कस्बे में इससे जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

जिला पार्षद व पूर्व चेयरमैन दीपचंद मिर्जापुर ने का कहना है कि अगर सरकार ने रेड लाइटों को चालू ही नहीं करना था, तो 20 लाख रुपये खर्च इन्हें लगवाया ही क्यों था। जिस दिन लाइटें लगी थीं, उसी दिन से बंद पड़ी हैं। लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिला है। वहीं पटौदी नगर पालिका चेयरमैन चंद्रभान सहगल का कहना है कि जमालपुर सड़क व रेवाड़ी रोड पर दोनों जगह आपस में कम फासला होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने लाइटों को बंद किया हुआ है। नपा प्रस्ताव पास कर लाइटों पर मशीन लगवाएंगी। जिसके बाद ही स्थायी रूप से ट्रैफिक लाइटें चालू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें