फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अवैध मकानों को किया धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को भोंडसी क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रही वैष्णव कॉलोनी के 30 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा 15 डीपीसी और सात भवनों की चारदीवारी को भी बुलडोजर ने गिरा दिया। मौके पर कुछ लोगों ने विरोध किया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको खदेड़ दिया।
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार के साथ निगम की इनफोर्समेंट टीम ने भोंडसी क्षेत्र की वैष्णव कॉलोनी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। टीम ने लोगों से कहा कि वह अवैध कॉलोनियों में मकानों का निर्माण न करें। नियम के अनुसार किसी भी तरह का निर्माण शुरू करने से पूर्व बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करवाना अनिवार्य है।
बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति के लिए सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था की है। इसके लिए आर्किटेक्टों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सुनिश्चित करना भी उन्हीं की जिम्मेदारी है कि निर्माण स्वीकृति बिल्डिंग प्लान के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करवाए शुरू किए जाने वाले निर्माण को अवैध माना जाएगा । ऐसे निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई इनफोर्समेंट टीमों द्वारा की जा रही है। इसके अलावा, ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट नहीं लेने वाले निर्माणों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें