फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गर्मी से राहत के लिए गुरुग्राम डीपो से शुरू की 30 एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के गुरुग्राम डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया है। डिपो के पास कुल 30 एसी बसें हैं, जिन्हें दोबारा से सड़कों पर उतार दिया गया है। इन बसों को मुख्य रूप से लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, एसी बसों को चंडीगढ़, हिसार, पंचकुला और देहरादून समेत अन्य लंबे रूटों पर लगाया गया है। गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक गायत्री अहलावत ने बताया कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर व यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बसों का दोबारा संचालन शुरू कर दिया गया है। जो यात्री लंबी दूरी की यात्रा करते हैं उन लोगों को एसी बसों से काफी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें