गुरुग्राम। गुरुग्राम में बुधवार को 2934 नए कोरोना संक्रमित केस मिले औैर जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1490 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर भी लौैटे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिले में अभी तक 113457 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 81885 लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर ठीक हो चुके है, जबकि 453 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 31119 एक्टिव केस हैं, जिसमें 29974 लोग होम आईसोलेंशन हैं, जबकि 229 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 916 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। गुरुग्राम शहर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा पाबंदियां लगानेे के बावजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का ग्राफ कम नहीं हो पा रहा है। कोरोना संक्रमण की चेन तोडने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाने होंगे, तभी संक्रमण को बढने से रोका जा सकता है।
7319 लोगों ने लगवाया टीका
गुरुग्राम। जिले में बुधवार को 65 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें 7319 लोगों ने टीका लगवाया। 3441 लोगों ने पहली डोज तथा 3878 लोगों ने दूसरी डोज ली। टीकाकरण अभियान में 6672 लोग 45 वर्ष या इससे ऊपर की उम्र वाले रहे। वहीं 215 स्वास्थ्य कर्मियों और 432 फ्रंटलाइन वर्करों ने भी टीका लगवाया। अभियान के दौरान 4721 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया औैर 2598 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया। बुधवार को टीका लगवाने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों में से 3013 लोगों ने पहली डोज और 3659 लोगों ने दूसरी डोज ली। 84 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 131 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज ली। वहीं 344 फ्रंटलाइन वर्करों ने पहली डोज और 88 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज ली। अभी तक गुरुग्राम जिलेे में 475163 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। संवाद