फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 नए कोरोना मरीज, 26 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने 29 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। राहत की बात है कि 26 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए। जिले में नए सक्रिय कोरोना मरीजों का आंकड़ा 272 पर पहुंच गया है। इनमें से अधिकतर मरीज सामान्य स्थिति में घर पर रहते हुए अपना इलाज करा रहे हैं। जिले में 239 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग और आयुष के डॉक्टर संपर्क में हैं। वहीं 33 कोरोना मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 3210 लोगों की जांच की। आरटीपीसीआर से 3003 कोरोना जांच हुई। बाकी 207 जांच रेपिड एंटीजन किट से हुई। हालांकि, 1846 कोरोना सैंपल का परिणाम आना बाकी है। जिले में अब तक 58875 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 58247 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 356 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें