फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 285 नए मरीज मिले, सप्ताहभर में दोगुने हुए सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जांच की स्थिति यथावत रहने के कारण शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या तो नहीं बढ़ी, लेकिन संक्रमण दर 8 फीसदी पर बरकरार रही। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 285 नए मरीज मिले तो 177 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1165 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते सप्ताह भर में ही सक्रिय मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। सप्ताह भर पहले तक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 589 थी जो अब बढ़कर 1165 पर पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि मरीजों की मौत नहीं हो रही है और 93 फीसदी मरीज घरों में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में करीब 80 फीसदी लोगों ने कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज ले ली है, जिसके चलते मरीजों की स्थिति सामान्य है। यही वजह है कि कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित अस्पतालों में भी 95 फीसदी बेड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें