फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम में 28 एफआईआर, अब तक 43 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादातर मामलों में पुलिस ही बनी वादी, डर की वजह से सामने आने से कतरा रहे हैं पीड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। नूंह में बीते सोमवार को हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद शहर में जगह-जगह हुई घटनाएं अब सामने आने लगी है। शहर में जगह-जगह हुई दुकानों में आगजनी, तोड़फोड़ के साथ नाम पूछकर वर्ग विशेष के लोगों के साथ मारपीट की ज्यादातर वारदातों में एक बात सामने आई है कि उपद्रवियों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान जमकर धार्मिक नारे लगाए। सांप्रदायिक तनाव के बाद शहर में रह रहे वर्ग विशेष के लोगों के मन में इतना डर कायम है कि वह पुलिस को शिकायत देने तक से बच रहे हैं।



सिर्फ वर्ग विशेष के लोगों के साथ हुई मारपीट के मामले में ही वह सामने आकर पुलिस को शिकायत दे रहे हैं। शिकायत न मिलने पर आगजनी व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस खुद ही संज्ञान लेते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उपद्रवियों की तलाश कर रही है। गुुरुग्राम पुलिस अभी तक विभिन्न थानों में 28 मामले दर्ज कर चुकी है। इसके साथ ही पुलिस 62 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन




बादशाहपुर थाने में तैनात हवलदार पुनीत की शिकायत पर मीट शॉप में हुई तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही झुग्गी किराए पर देने वाले जमीन मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। ट्यूलिप चौक के पास झुग्गियों में आगजनी के मामले में एएसआई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। ज्यादातर मामले जो दर्ज किए गए है वह अज्ञात के खिलाफ ही है। -



वर्ग विशेष के लोगों को मिल रही भाग जाने की धमकी



पुलिस को दी शिकायत में वर्ग विशेष के लोगों ने बताया कि उनके साथ मारपीट करने या उनकी झुग्गियों में आग लगाने से पहले उन्हें धमकी दी गई थी कि अपनी जगह खाली करके चले जाएं। इसके बाद भी जो लोग नहीं गए तो उनके साथ मारपीट करने के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन












शहर में विभिन्न स्थानों पर हुई तोड़फोड़,आगजनी व मारपीट में पुलिस मामला दर्ज कर उपद्रवियों की तलाश कर रही है। पीड़ित के सामने न आने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किए है।-वरुण दहिया,एसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें