फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी एक.. चालान 28: गाड़ी की कीमत से तीन गुना अधिक जुर्माना, पुलिस ने की ऐसी कार्रवाई आगे नहीं कर पाएगा गलती

Mon, 08 Sep 2025 06:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास तैनात यातायात निरीक्षक महाबीर ने एक स्कूटी चालक को जांच के लिए रुकवाया गया था। जांच के दौरान स्कूटी पर 28 चालान लंबित पाए गए।
विज्ञापन
इस स्कूटी पर थे 28 चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक नियमों को बार बार तोड़ने वाली एक स्कूटी पर 28 चालान किए गए। इस पर पुलिस ने 2.06 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जमा न करने पर ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया। स्कूटी की कीमत से तीन गुना ज्यादा इस पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास तैनात यातायात निरीक्षक महाबीर ने एक स्कूटी चालक को जांच के लिए रुकवाया गया था। जांच के दौरान स्कूटी पर 28 चालान लंबित पाए गए। स्कूटी पर 28 चालान 90 दिनों से अधिक लंबित होने पर स्कूटी को जब्त किया गया।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन पर किए गए चालान अगर 90 दिन से अधिक लंबित हो जाने पर वाहनों को पुलिस जब्त कर सकती है। इसको लेकर कई बार यातायात पुलिस की तरफ से अभियान चलाया गया है। अगर जुर्माने की राशि कम होती है तो उन्हें वाहन चालकों को थोड़ी देर रोककर छोड़ दिया जाता है। उन्हें चेतावनी दी जाती है कि जल्द से जल्द जुर्माने राशि को भरें, अन्यथा वाहन जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें