आज होगा दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-50 स्थित डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. डीपी गोयल और स्कूल प्रधानाचार्य कमल शाह ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-15 व अंडर-19 आयुवर्ग में लगभग 270 प्रतिभागी (लड़के व लड़कियां) हिस्सा लेंगे।
जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं। लड़कियों के अंडर-9 आयुवर्ग में हुनर कपूर, काशिका गोयल, अंडर-15 आयुवर्ग में रिद्धिका कोटिया, नंदिनी महाजन, निष्ठा अरोड़ा, अन्वी साराभाई और अंडर-19 आयुवर्ग में प्रिशा भाटिया, वर्णिका वशिष्ठ आगे हैं। उन्होंने बताया कि लड़कों के अंडर-9 आयुवर्ग में अद्वित यादव, अदित त्यागी, अबीर सेठी, अर्णव गोयल, अद्वैत जरियाल व अथर्व सिंह, अंडर-15 आयुवर्ग में कार्तिक सिकरीवाल, निमय अग्रवाल व स्पर्श भिष्ट और अंडर-19 आयुवर्ग में प्रणव कुमार, सय्यम नारंग व सिद्धांत नाथ झा प्रतियोगिता में आगे हैं। प्रतियोगिता को सुचारू तौर पर चलाने के लिए स्कूल के खेल विभागाध्यक्ष अजय त्यागी व स्कूल स्टाफ, मुख्य आर्बिट्रेटर अमित शर्मा, चेतन चौहान, जयंत, कशिश ठाकरान, नवीन कुमार, एसोसिएशन सह सचिव सुषमा चौहान, नरेश शर्मा, देश रतन गुलाटी मौजूद रहे। राजपाल चौहान ने बताया कि रविवार को शतरंज प्रतियोगिता का समापन होगा।