फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 बांग्लादेशी नागरिक वापस भेजे: गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे थे, पुलिस ने ट्रेन से किया गया रवाना

Sat, 28 Nov 2026 10:45 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे कुल 27 बांग्लादेशी नागरिकों को नियमानुसार वापस भेजने की प्रक्रिया के तहत दिनांक 27 नवंबर को पुलिस सुरक्षा में ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया।
विज्ञापन
बांग्लादेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम पुलिस द्वारा सभी 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस सुरक्षा में ट्रेन के माध्यम से भेजा गया। अतिरिक्त जनरल कोच की व्यवस्था कर ट्रेन से रवाना किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक,  गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे कुल 27 बांग्लादेशी नागरिकों को नियमानुसार वापस भेजने की प्रक्रिया के तहत दिनांक 27 नवंबर को पुलिस सुरक्षा में ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया।

गुरुग्राम पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) तथा पीओ स्टाफ की अलग-अलग कार्रवाई के दौरान इन 27 बंग्लादेशी व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था। प्रारंभिक जांच में इनके पास भारत में रहने से संबंधित वैध वीजा, पासपोर्ट अथवा अन्य आवश्यक अनुमति नहीं पाई गई थी। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को नियमानुसार डिटेंशन सेंटर, मानेसर भेजा गया था, जहां उनके संबंध में आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया अमल में लाई गई।
विज्ञापन


बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा एवं निगरानी में ट्रेन से रवाना किया गया। यात्रा के दौरान सभी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच भी अटैच करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें