फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लेन तोड़ने पर 2646 और गलत दिशा में चलने पर 2060 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 दिन में यातायात पुलिस ने 41.38 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। एक से 15 अगस्त तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने पर 2646 और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2060 चालान काटे गए। दोनों मामलों में वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 41.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देश पर दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लेन ड्राइविंग को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 2646 वाहन चालकों के चालान किए गए और उन पर 28.37 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। 15 दिनों में ऐसे 2060 वाहनों के चालान काटे गए। इन वाहन चालकों पर 13.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गलत लेन में वाहन चलाने से दूसरे वाहनों की गति प्रभावित होती है और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। इसी तरह गलत दिशा में वाहन चलाना भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें