बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश नगर नयापारा में 26 वर्षीय इरफान बघीरा पिता शेख खलील की लाश मिलने से हड़कंत मच गया। पुलिस ने शव आज सुबह बरामद किया है। इस घटना के बाद से एक बार फिर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन जिस तरह बीच बस्ती में युवक की बेरहमी से हत्या किया गया है, उससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिरगिट्टी क्षेत्र में एक समय चाकूबाजी, मारपीट और हत्या जैसी घटनाएं आम बात थीं। बाद में पुलिस की सख्ती और लगातार कार्रवाई से अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगा था, लेकिन पिछले कुछ समय से पुलिसिंग में ढील और गश्त की कमी के चलते असामाजिक तत्वों के हौसले फिर बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। मं
गलवार की सुबह सुबह 26 वर्षीय युवक लाश मिलने से पुलिस हत्या कि आशंका जता रही है। फिलहाल मामले मे सीएसपी निमितेश सिंह के अनुसार एक संदेही को हिरासत मे लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।